गर्भ में सबसे पहले शरीर का कौन सा अंग बनता है?HealthPlanet

Posted on Thu 2nd Mar 2023 : 10:34

गर्भ में सबसे पहले शरीर का कौन सा भाग बनता है?

गर्भवती होने का अनुभव किसी भी मां के लिए बहुत ही अनोखा होता है यदि यह पहली बार है तो यह बहुत ही ज्यादा प्रश्नों से भरा हुआ समय होता है। इस समय मां के दिमाग में अनेक प्रश्न जन्म लेते हैं जैसे गर्भ में सबसे पहले किसका निर्माण होता है? गर्भावस्था के समय क्या खा सकते हैं? किन किन बातों का ध्यान रखना चाहिए आदि। शुरू के सप्ताहों में माता को पौष्टिक आहार पर अत्यधिक ध्यान देना चाहिए क्योंकि इसी समय शिशु के शरीर का निर्माण प्रारंभ हो रहा होता है। गर्भवती महिला को विटामिन, प्रोटीन, कैल्शियम युक्त भोजन करना चाहिए।

गर्भ में सबसे पहले किसका निर्माण होता है?

गर्भ में सबसे पहले बच्चे का दिल, रीढ़ की हड्डी, मस्तिष्क, नर्वस सिस्टम और प्लेसेंटा (नाल) का निर्माण होता है। इस समय भ्रूण की लंबाई करीब 2 मिलीमीटर तक होती है। फिर इसके बार धीरे धीरे दुसरे अंगो का निर्माण होने लगता है और पुरे नों महीनों में एक शिशु का निर्माण होता है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info